Site icon Lahar Chakra

रेलवे को-ऑपरेटिव सोसाइटी अर्बन बैंक के निदेशक मंडल के चुनाव में परिवर्तन पैनल ने 18 में से 16 सीटें जीतीं, मेंस यूनियन को मिली सिर्फ दो सीट

Jamshedpur. रेलवे को-ऑपरेटिव सोसाइटी अर्बन बैंक के निदेशक मंडल के चुनाव में परिवर्तन पैनल ने 18 में से 16 सीटें जीत ली है. 45 साल से काबिज रेलवे मेंस यूनियन (एआइआरएफ ) का वर्चस्व टूट गया. इस परिवर्तन पैनल में रेलवे मेंस कांग्रेस (एनएफआइआर), ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन, ट्रैक मेंटेनर्स यूनियन आदि संगठनों ने एक मंच पर आकर यूनियन (एआइआरएफ) को चुनौती दी थी. इस चुनाव में मेंस यूनियन को सिर्फ दो सीट मिली है. इस चुनाव में चक्रधरपुर 81, दक्षिण पूर्व जोन के 315 स्टेशनों से कुल 296 प्रतिनिधि शामिल हुए.

Exit mobile version