Site icon Lahar Chakra

बिहार के रूपौली उपचुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह जीते, जदयू दूसरे, राजद की हुई करारी हार

Purnia. पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत रूपौली विधानसभा के उपचुनाव का परिणाम सामने आ चुका है. रूपौली में निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह ने जीत दर्ज की है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एनडीए समर्थित जदयू के उम्मीदवार कलाधर मंडल को सीधी टक्कर में मात दी. शंकर सिंह ने कलाधर मंडल को एक दिलचस्प मुकाबले में 8211 वोटों से हराया और रूपौली के विधायक फिर एकबार बने हैं. वहीं महागठबंधन समर्थित राजद की उम्मीदवार बीमा भारती की करारी हार हुई और तीसरे नंबर पर उन्हें संतोष करना पड़ा. गौरतलब है कि रूपौली से चार बार चुनाव जीत चुकीं पूर्व विधायक बीमा भारती ने जदयू का साथ छोड़कर राजद का दामन थाम लिया था. पिछले विधानसभा चुनाव 2020 में इस सीट से जदयू की टिकट पर बीमा भारती ने ही जीत दर्ज की थी.

Exit mobile version