Site icon Lahar Chakra

India VS WI T20: JSCA स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को टी20 मैच, आज से छह काउंटरों से टिकट की बिक्री शुरू

Ranchi. भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को रांची के जेएससीए स्टेडियम में होने वाले दूसरे टी20 मैच को लेकर तैयारियां लगभग पूरी होने वाली हैं। मैच के साथ टिकट बिक्री, दर्शकों की सुरक्षा, पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी विशेष तैयारी की जा रही है। आज सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक स्टेडियम के पश्चिमी छोर पर बनाए जा रहे छह विशेष काउंटरों से टिकट मिलने लगेगा।इनमें चार काउंटर आम दर्शकों के लिए और दो महिलाओं व दिव्यांगजनों के लिए बनाए गए हैं। काउंटर पर दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक लंच ब्रेक रहेगा। एक व्यक्ति अधिकतम दो टिकट ही खरीद सकेगा। टिकट की कीमत 1600 रुपए से 18 हजार रुपए तक रखी गई है। टिकट लेने आने वाले दर्शकों की सुविधा के लिए काउंटरों पर स्पष्ट मार्किंग, अलग-अलग कतार और बैरिकेटिंग की व्यवस्था की गई है, ताकि भीड़ को नियंत्रित रखा जा सके।

फर्जी टिकट ऑफर से सावधान रहने की अपील
मैच के टिकट ऑनलाइन भी खरीदे जा सकेंगे। इसके लिए District.in वेबसाइट का इस्तेमाल किया जा सकता है। जेएससीए उपाध्यक्ष संजय पांडेय के अनुसार क्रिकेट प्रेमियों से सोशल मीडिया पर चल रहे फर्जी टिकट ऑफर और नकली विज्ञापनों से सावधान रहने की अपील की है। जेएससीए प्रबंधन के अनुसार, अलग-अलग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर टिकट बिक्री को लेकर शिकायतें मिल रही हैं।

Exit mobile version