
MUMBAI. : भारतीय शेयर बाजार ने हफ्ते के दूसरे दिन मजबूत शुरुआत की. सेंसेक्स 155 अंक चढ़कर 80,520 पर खुला, जबकि निफ्टी 28 अंक ऊपर 24,653 पर कारोबार कर रहा है. बैंक निफ्टी में 36 अंक की बढ़त के साथ 54,038 का स्तर देखा गया. शुरुआती कारोबार में ज्यादातर सेक्टर हरे निशान में रहे, जिसमें रियल्टी सेक्टर सबसे ज्यादा उछला.
आज के टॉप गेनर्स में रिलायंस, एटर्नल, एनटीपीसी, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस शामिल हैं. वहीं, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट, इन्फोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एशियन पेंट्स टॉप लूजर्स रहे.
घरेलू बाजार में सोना ₹1,04,800 और चांदी ₹1,24,990 प्रति किलो पर बंद हुई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना $3,570 और चांदी $42 के करीब रही. कच्चा तेल भी $68 के ऊपर कारोबार कर रहा है.
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने सोमवार को कैश मार्केट में 1,430 करोड़ रुपये की बिकवाली की, लेकिन डेरिवेटिव और अन्य सेगमेंट में खरीदारी के चलते कुल 2,280 करोड़ रुपये की नेट खरीदारी की. घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने लगातार पांचवें दिन 4,300 करोड़ रुपये से अधिक की शेयर खरीदारी की.
आज से निफ्टी और बैंक निफ्टी की वीकली एक्सपायरी मंगलवार को होगी. NSE ने एक्सपायरी का दिन गुरुवार से बदलकर मंगलवार किया है, जिसका असर आज के कारोबार पर दिखेगा.
हीरो मोटोकॉर्प ने अगस्त में 8% ज्यादा टू-व्हीलर बेचे. शुगर सेक्टर को राहत देते हुए सरकार ने गन्ने से एथेनॉल बनाने की अनुमति दी. टेक्सटाइल सेक्टर के लिए PLI स्कीम में आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर तक बढ़ाई गई और कुछ कच्चे माल के आयात पर डेढ़ साल की छूट दी गई.
