Site icon Lahar Chakra

Indian Super League इस सत्र में यूट्यूब पर मुफ्त और लाइव उपलब्ध होगा, पहला चरण 10 अक्टूबर से 17 जनवरी तक, खेले जाएंगे 78 मैच

Mumbai. इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) ने बुधवार को घोषणा की कि उसके सभी 163 मैच यूट्यूब पर लाइव और मुफ्त उपलब्ध होंगे।
यूट्यूब को 2026-27 सत्र के लिए आईएसएल का ‘डिजिटल स्ट्रीमिंग पार्टनर’ बनाया गया है। आईएसएल ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इस कदम का उद्देश्य आईएसएल की डिजिटल पहुंच का विस्तार करना है जिसमें लीग यूट्यूब के माध्यम से बिना किसी ‘सब्सक्रिप्शन’ बाधा के हर मैच को सुलभ बनाना चाहती है।

2026-27 आईएसएल सत्र में 13 टीम हिस्सा लेंगी जिसमें पहला चरण 10 अक्टूबर से 17 जनवरी तक 78 मैचों का होगा। कार्यक्रम में 78 में से 53 मैच शुक्रवार, शनिवार या रविवार को खेले जाएंगे।

Exit mobile version