Site icon Lahar Chakra

165 यात्रियों को ले जा रहा इंडिगो का विमान पक्षी से टकराया, नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

नागपुर. महाराष्ट्र के नागपुर से कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट बीच उड़ान के दौरान किसी पक्षी से टकरा गई. यह टकराव इतनी तेज थी कि फ्लाइट को यू-टर्न लेकर नागपुर वापस आना पड़ा. नागपुर एअरपोर्ट पर फ्लाइट की दोबारा लैंडिंग करवाई गई.

नागपुर एअरपोर्ट के वरिष्ठ अधिकारी ने आज सुबह इस घटना की जानकारी दी है. हादसे के बाद को नागपुर एअरपोर्ट पर फिर से लैंड करवाया गया. वहीं, बाद में इस फ्लाइट को रद कर दिया गया.

नागपुर एअरपोर्ट के अधिकारी का कहना है कि फ्लाइट ने आज सुबह नागपुर से कोलकाता के लिए उड़ान भरी थी. मगर, उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद शायद विमान किसी पक्षी से टकरा गया.

इस प्लेन में 160-165 लोग सवार थे. लिहाजा, एहतियात बरतते हुए फ्लाइट को फिर से नागपुर एअरपोर्ट पर लैंड करवाया गया और आज के लिए इस फ्लाइट को रद कर दिया गया है.

Exit mobile version