Site icon Lahar Chakra

पोटका प्रखंड के रसूनचोपा में आदिवासी जमीन पर बनाये जा रहे इंदिरा एवं अबुआ आवास

जमशेदपुर. पोटका प्रखंड के रसूनचोपा पंचायत क्षेत्र में इंदिरा एवं अबुआ आवास आदिवासियों की जमीन पर बनाये जा रहे हैं. सीपीआई की ओर से इसकी शिकायत उपायुक्त से की गई है. सीपीआई के जिला सचिव अम्बुज ठाकुर ने बताया कि रसूनचोपा गांव में इंदिरा एवं अबुआ आवास जिनके नाम पर पास हुआ है उनके जमीन पर इसका निर्माण नहीं हो रहा है. उनका निर्माण आदिवासी जमीन पर कराया जा रहा है. यह बड़े गोलमाल का संकेत है. उन्होंने बताया कि उपायुक्त से इसकी शिकायत करते हुए उचित करवाई की मांग की गई है.

Exit mobile version