जमशेदपुर. डी.बी.एम.एस कॉलेज के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ रंभा कालेज की प्राचार्या डॉ.कल्याणी कबीर, डी.बी.एम.एस. कॉलेज की सचिव श्रीमती श्रीप्रिया धर्मराजन , सह-सचिव श्रीमती सुधा दिलीप, प्राचार्या डॉक्टर जूही समर्पिता एवं उप प्राचार्या डॉ मोनिका उप्पल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया . मुख्य अतिथि डॉक्टर कल्याणी कबीर ने कहा कि भाषाई ज्ञान विभिन्न समुदायों के बीच अपनत्व को बढ़ाता है. भारत की सभी संस्कृतियों को अपनाना चाहिए. खुले मन से सभी भाषाओं को स्वीकार करना चाहिए, जिससे सारा संसार अपना लगेगा. उन्होंने कहा कि जीवन में मातृभाषा की आवश्यकता क्यों है और हम मातृभाषा का सरक्षण कैसे करें इसपर चिंतन करने की आवश्यकता है.

अमृता चौधरी के निर्देशन में भाषाई विविधता को बढ़ावा के महत्व को प्रस्तुत किया गया. इस अवसर पर कॉलेज की प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने कश्मीर, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, बिहार ,झारखंड और बंगाल आदि राज्यों की मातृभाषा के गीत एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी. पामेला घोष दत्ता के निर्देशन में छात्रों ने जीवन के रंग नदियों के संग विभिन्न भारतीय भाषाओं में बेहतरीन प्रस्तुति दी.