Site icon Lahar Chakra

INTUC Support Banna/Dr. Ajoy: जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अजय व बन्ना के समर्थन में आगे आयी इंटक व ज्वाइंट एक्शन कमेटी, राकेश्वर पांडे बोले, इस बार नहीं तो कभी नहीं

Jamshedpur गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन में झारखंड इंटक एवं ज्वाइंट एक्शन कमेटी के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय की अध्यक्षता में रविवार को बैठक हुई. बैठक में जमशेदपुर पूर्वी के प्रत्याशी डॉ अजय कुमार और जमशेदपुर पश्चिम के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता के समर्थन का निर्णय लिया गया. सभा को इंटक नेता राकेश्वर पांडे, रघुनाथ पांडे, आनंद बिहारी दुबे, अशोक चौधरी, विजय खान, संजीव श्रीवास्तव, महेंद्र मिश्रा, बिनोद राय, शिवलखन सिंह, पंकज सिंह, श्रीकांत सिंह आदि ने संबोधित किया. राकेश्वर पांडे ने कहा कि इस बार नहीं तो कभी नहीं. जमशेदपुर पूर्वी के प्रत्याशी डॉ अजय कुमार और जमशेदपुर पश्चिम के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता दोनों ही जनता के बीच रहने वाले हैं. किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. इंटक कार्यकर्ताओं को झारखंड में कांग्रेस पार्टी के हाथों को मजबूत करना है और गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बनाना है. बैठक में टिनप्लेट यूनियन से सतनाम सिंह, मुन्ना खान, रमेश राव समेत सैकड़ो सदस्य उपस्थित थे.

Exit mobile version