Jamshedpur. जिला खनन विभाग ने सिदगोड़ा में दो बालू लदा ट्रक जब्त किया. दोनों वाहन बिना खनिज परिवहन चालान के परिवहन करते हुए जांच में मिले. दोनों वाहनों को सिदगोड़ा थाने के सुपुर्द करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. जिले में अवैध खनन एवं परिवहन की रोकथाम के लिए जिला खनन कार्यालय द्वारा लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में डीसी के निर्देश पर सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में जांच अभियान चलाया गया.
Jamshedpur District Mining Department: सिदगोड़ा में चला जांच अभियान, दो बालू लदे ट्रक जब्त, जिला खनन विभाग ने की कार्रवाई
