Site icon Lahar Chakra

IPO Market… कंपनियों ने पहली छमाही में आईपीओ से रिकॉर्ड 94,205 करोड़ रुपये जुटाए

Mumbai. विभिन्न कंपनियों ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में रिकॉर्ड 94,205 करोड़ रुपये जुटाए हैं। प्राइम डेटाबेस की बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) जैसी बड़ी कंपनियों के निर्गम के बल पर यह पूंजी जुटाई गई। रिपोर्ट के मुताबिक, छह महीने में कुल 78 कंपनियां मुख्य मंच के आईपीओ के साथ बाजार में उतरीं और इनके जरिये 94,205 करोड़ रुपये जुटाए गए। यह राशि पिछले साल की समान अवधि में 65 आईपीओ के जरिये जुटाए गई 69,533 करोड़ रुपये की राशि से 35 प्रतिशत अधिक है।

Exit mobile version