Site icon Lahar Chakra

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे आईपीएस एवी होमकर, हुए विरमित

रांची. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए आईपीएस एवी होमकर विरमित हो गए. इस संबंध में मंगलवार को गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी की है. एवी होमकर अब सीआरपीएफ में आईजी के पद पर अपनी सेवाएं देंगे. एवी होमकर वर्तमान में झारखंड पुलिस में रेल आईजी के पद पर कार्यरत थे.

2004 बैच के IPS अधिकारी अमोल वेणुकांत होमकर वर्तमान में झारखंड के रेल आईजी के पद पर प्रतिनियुक्त हैं. गुजरे 26 दिसंबर को गृह मंत्रालय के पत्रांक 1-21017/28/2025-IPS.III के जरिये हमकर को CRPF का IG बनाया गया था. वहीं, इसी पत्रांक के आधार पर आज उन्हें विरमित कर दिया गया.

मालूम हो कि अमोल वेनुकांत होमकर ने झारखंड पुलिस के अनुभवी अधिकारी हैं. 2004 बैच के IPS अधिकारी होमकर ने झारखंड पुलिस में कई कठिन पदों पर काम किया. नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जंगलों में घुसकर उन्होंने सुरक्षा की चुनौतियों का सामना किया. उनके नेतृत्व में पुलिस ने कई खतरनाक अभियानों में सफलता पाई. वहीं, रेल सुरक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान खास तौर पर सराहा गया. अब वे राष्ट्रीय स्तर पर सीआरपीएफ में अपनी सेवाएं देंगे.

Exit mobile version