Site icon Lahar Chakra

Jamahedpur News : उलीडीह में शटर का ताला तोड़कर वर्कशॉप से लोहा सीट चोरी, पुलिस ने 50 मीटर दूर कमरे से किया बरामद

Jamshedpur.उलीडीह थाना अंतर्गत डिमना बस्ती में शुक्रवार की रात नंदकिशोर शर्मा के वर्कशॉप का शटर का ताला तोड़कर लोहा के सीट की चोरी हो गयी. शनिवार की सुबह नंदकिशोर शर्मा वर्कशॉप पहुंचे तो नजारा देख हैरान हो गये. जानकारी होने पर भाजपा नेता विकास सिंह भी पहुंचे. सूचना मिलने पर उलीडीह थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल व आस पास का जांच किया तो वर्कशॉप से महज 50 मीटर की दूरी पर एक कमरा में चोरी का लोहा का सामान मिला. जिसे पुलिस ने नंदकिशोर शर्मा को सुपुर्द कर दिया. पुलिस चोरों का पता लगाने में जुटी है. वर्कशॉप के पीछे बस्ती के कुछ युवकों द्वारा नशा व अड्डाबाजी किया जाता है. संभवत: उन्ही लोगों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है.

Exit mobile version