Site icon Lahar Chakra

Itchagarh Chunav ‘Savita Mahto’: ईचागढ़ विधानसभा से झामुमो प्रत्याशी सविता महतो ने दाखिल किया नामांकन, 3.45 करोड़ की चल संपत्ति की हैं मालकिन

Chandil. ईचागढ़ विधानसभा से झामुमो प्रत्याशी सविता महतो ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया. घोषणा के मुताबिक, उनके पास 3 करोड़ 45 लाख 60 हजार 388 रुपये की चल संपत्ति है. इसके अलावा दो करोड़ 66 लाख 34 हजार 786 रुपये की एफडी, 1 लाख 75 हजार 84 रुपये के शेयर, 13 लाख 88 हजार 694 रुपये में पोस्ट ऑफिस में, 37 लाख 63 हजार 984 रुपये के वाहन, 17 लाख 72 हजार 840 रुपये के आभूषण, सात लाख की अन्य संपत्ति, एक करोड़ 17 लाख 46 हजार 800 रुपये का घर, एक करोड़ 13 लाख 93 हजार 210 रुपये की नॉन एग्रीकल्चर लैंड (अचल संपत्ति) है. इसके अलावा उनकी बेटी श्रुति और शिल्पी लाखपति हैं. सविता ने कांड्रा हाई स्कूल से 1991 में 9वीं पास की है.

Exit mobile version