Site icon Lahar Chakra

JAC Inter 2025 Exam: इंटरमीडिएट का परीक्षा फॉर्म तीन दिसंबर से ऑनलाइन जमा होगा, जानिए कहां मिलेगी परीक्षा शुल्क की जानकारी

Ranchi.इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का परीक्षा फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया तीन दिसंबर से शुरू होगी. झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिया है. जैक द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि परीक्षार्थी बिना विलंब शुल्क के तीन से 17 दिसंबर तक व विलंब शुल्क के साथ 18 से 24 दिसंबर तक आवेदन जमा कर सकेंगे. जिला शिक्षा पदाधिकारी बिना विलंब शुल्क के जमा आवेदन को 19 दिसंबर तक व विलंब शुल्क के साथ जमा आवेदन को 27 दिसंबर तक सत्यापित कर सकेंगे. परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन जमा होगा. आवेदन झारखंड एकेडमिक काउंसिल के वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in/jac/ के माध्यम से जमा होगा. जैक द्वारा जारी पत्र में कहा गया है स्कूल, कॉलेज उपलब्ध कराये गये यूजर आइडी व पासवर्ड के माध्यम से आवेदन जमा करेंगे. परीक्षा के शुल्क के संबंध में झारखंड एकेडमिक काउंसिल की वेबसाइट पर पूरी जानकारी दी गयी.

Exit mobile version