Site icon Lahar Chakra

Jagannathpur Nomination : भाजपा से टिकट नहीं मिलने से नाराज किरीबुरु के मुखिया मंगल सिंह गिलुवा ने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी जगन्नाथपुर से किया नामांकन, गीता कोड़ा की बढ़ायी मुश्किलें

Jagannathpur. नामांकन के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी से टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह किरीबुरु पूर्वी पंचायत के मुखिया मंगल सिंह गिलुवा ने भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा के खिलाफ जाकर शुक्रवार को जगन्नाथपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया. अंतिम दिन व आखिरी समय में मंगल सिंह गिलुवा का नामांकन करना चर्चा का विषय बना हुआ है. इस दौरान जगन्नाथपुर अनुमंडल कार्यालय के बाहर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं पूर्व सांसद सह भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा से मंगल सिंह गिलुवा की मुलाकात हुई. दोनों ने मंगल गिलुवा की जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. कोड़ा दम्पत्ति के जाने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी सह विधायक सोनाराम सिंकु ने भी अनुमंडल कार्यालय से बाहर निकल मंगल गिलुवा से शिष्टाचार मुलाकात की व एक-दूसरे को सम्मान दिया.

Exit mobile version