Site icon Lahar Chakra

Jagarnathpur News: प्लस टू विद्यालय रस्सेल प्लस टू उवि में प्राचार्य नहीं, पीजीटी शिक्षकों ने किया विरोध प्रदर्शन

Jagarnathpur. प्राचार्य की पदस्थापन की मांग को लेकर राजकीय रस्सेल प्लस टू उच्च विद्यालय जगन्नाथपुर के पीजीटी शिक्षक- शिक्षिकाओं ने विरोध में काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रकट किया. वरीय शिक्षक अरविंद कुमार तिवारी ने कहा कि बिना प्राचार्य ही प्लस टू विद्यालय संचालित किया जा है. ऊन्होंने कहा कि सरकार से हमारी मांग है कि प्रत्येक प्लस टू उच्च विद्यालय में स्थायी प्राचार्य का प्रदस्थापन किया जाये. काला बिल्ला लगाकर रोष प्रकट करने वालों में प्रभारी प्राचार्या सुषमा जोंको. अरविंद तिवारी, मनोज कुमार, फुलेश्वरु सोय, जावेद अख्तर, सुजाता कुमारी, विनीता देवगम च अनिता जोजो आदि शामिल थे.

Exit mobile version