Site icon Lahar Chakra

JaliawalaBag Express: टाटानगर से अमृतसर जाने वाली जलियांवाला बाग एक्सप्रेस ट्रेन का अब यूपी के जौनपुर में भी होगा ठहराव

Jamshedpur. टाटानगर से अमृतसर जाने वाली जलियावाला बाग एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव उत्तर प्रदेश के जौनपुर में भी होगा. रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक कोचिंग विवेक सिन्हा ने ट्रेन 18103/18104 टाटानगर-अमृतसर जलियावाला बाग एक्सप्रेस को ठहराव का आदेश जारी किया है. यह ट्रेन अभी वाराणसी के बाद शाहगंज, अयोध्या के रास्ते लखनऊ पहुंचती है. जौनपुर में ट्रेन कब से रुकेगी, इसकी तिथि मुकर्रर नहीं हो सकी है. ट्रेन के जौनपुर में ठहराव देने की स्थिति में पूर्व के ठहराव वाले रेलवे स्टेशनों के समय में फेरबदल करना होगा.

Exit mobile version