Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: 306 पदों पर चौकीदार होंगे बहाल, स्थापना समिति की बैठक में लिया फैसला

JAMSHEDPUR. पूर्वी सिंहभूम में चौकीदार के 306 पद रिक्त हैं, जिसे जल्द भरने का फैसला लिया गया है. यह फैसला मंगलवार को हुई चौकीदार स्थापना समिति की बैठक में लिया गया. समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी.

बैठक में रूरल एसपी, स्थापना उप समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे. जिला अंतर्गत चौकीदारों के कुल 306 रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए नये सिरे से विज्ञापन प्रकाशन के विषय पर विस्तृत चर्चा की गयी. सर्वसम्मति से विज्ञापन प्रकाशित करने का निर्णय लिया गया.

Exit mobile version