Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: मानगो सहारा सिटी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तत्कालीन डीएसपी, गुड्डू गुप्ता समेत 21 आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी

Jamshedpur. जमशेदपुर। मानगो सहारा सिटी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सोमवार को विशेष पॉक्सो अदालत से 21 आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी हो गए। आरोपियों में तत्कालीन डीएसपी अजय केरकेट्टा, तत्कालीन थाना प्रभारी इमदाद अंसारी, गुड्डू गुप्ता, सोनू नैयर, लड्डुन उर्फ पाहुल, मैन्यर, दिनेश अग्रवाल, अमित सिंह, मुन्ना धोबी, अजित मिस्त्री उर्फ बुलेट मिस्त्री, उपेंद्र सिंह, शाहिद, अभिषेक मिश्रा (अब दिवंगत), लंगड़ा मकसूद, मनोज सहाय, गुरप्रीतसिंह, शंभू व अन्य शामिल है।

बचाव पक्ष से अदालत में अधिवक्ता गौरव पाठक प्रमोद सिंह बुंदेला और संजय मुखर्जी ने बताया कि अदालत में दोष सिद्ध नहीं हो सका।

Exit mobile version