Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: सोनारी एयरपोर्ट से कोलकाता व भुवनेश्वर की उड़ान बंद होने की वजह से 75 सुरक्षा जवान व पदाधिकारी होंगे वापस

Jamshedpur. सोनारी एयरपोर्ट से कोलकाता व भुवनेश्वर की उड़ान बंद हो गई। इससे सुरक्षा पदाधिकारी व जवानों को हटाने की तैयारी शुरू हो गई। सूचना के अनुसार, सोनारी एयरपोर्ट पर सुरक्षा के लिए करीब 75 सुरक्षा जवान व पदाधिकारी को नियुक्त किया था, लेकिन अब राज्य पुलिस मुख्यालय ने सभी को मंगलवार तक रांची बुलाया है।

मालूम हो कि 1 सितंबर से सोनारी एयरपोर्ट पर इंडिया वन एयर की विमान की उड़ान सेवा बंद हो गयी है। यही कारण है कि सुरक्षा जवानों की दूसरी जगह तैनाती की जायेगी। हालांकि, जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने सुरक्षा जवानों को हटाने के आदेश की जानकारी से इनकार किया है।

Exit mobile version