Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में 81 प्रतिशत हुआ मतदान

Jamshedpur. जिला बार एसोसिएशन का चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. चुनाव में 81 प्रतिशत पड़े. पुराने बार भवन में संपन्न चुनाव में 1520 में से 1233 सदस्यों ने मतदान में भाग लिया, जबकि 27 फार्म रद्द किये गये. सुबह दस बजे प्रत्याशियो को चुनाव पर्यवेक्षक रामसुभग सिंह समेत चुनाव पदाधिकारियों ने चार सेट के फार्म की जानकारी दी. इसके बाद मतदान की प्रकिया शुरू की गयी. शाम चार बजे तक मतदान हुआ. इसके बाद मतदान केंद्र का गेट बंद कर दिया गया. मतदान समाप्ति के बाद प्रत्याशियो की उपस्थिति में मतदान पेटी सील की गयी. जिसे शाम छह बजे मतगणना के लिए खोला गया. चुनाव में 16 पद के लिए 60 प्रत्याशी मैदान में थे. इनमें अध्यक्ष के एक पद के लिए पांच, उपाध्यक्ष के एक पद के लिए पांच, महासचिव के एक पद के लिए तीन, संयुक्त सचिव के दो पदों के लिए 11, कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए चार तथा सहायक कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए छह उम्मीदवार तथा कार्यकारिणी के नौ सदस्यों के लिए 32 उम्मीदवार मैदान में थे. सुबह से ही प्रत्याशी अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए मतदान स्थल के बाहर सदस्यों से मिलने- जुलने में लगे रहे. पुराने बार भवन के गेट पर भी प्रत्याशी सदस्यों को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए अपना कार्ड देते नजर आये.

Exit mobile version