Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: चौका ओवरब्रिज पर डिवाइडर से टकराकर जमशेदपुर आ रही कार के उड़े परखच्चे, मानगो के आजाद बस्ती निवासी रेल अधिकारी जख्मी

Jamshedpur. सरायकेला-खरसावां जिले के चौका ओवरब्रिज पर बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे जोरदार सड़क हादसा हो गया। रांची से जमशेदपुर आ रही बलेनो कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि चालक को हल्की चोटें ही आईं। घटना की जानकारी मिलते ही आकाश महतो मौके पर पहुंचे।

उन्होंने क्षतिग्रस्त कार से चालक को सुरक्षित बाहर निकाला और चौका पुलिस की मदद से चांडिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायल की पहचान मानगो के आजाद बस्ती निवासी मोहम्मद जियाउद्दीन के रूप में हुई है। वह बरकाकाना रेलवे में जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत बताए जा रहे हैं। हादसे के वक्त आकाश महतो की तत्परता ने लोगों का दिल जीत लिया। स्थानीय लोग उनके इस मानवीय कदम की सराहना कर रहे हैं।

Exit mobile version