जमशेदपुरः टाटानगर रेलवे के समीप चाईबासा बस स्टैंड से आगे महुआ गली व केंद्रीय विद्यालय मोड़ के पास शनिवार की शाम 8,00 बजे के डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार दंपती की मौत हो गयी. घटना के बाद चालक डंपर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया.

दोनों बाइक पर सवार होकर परसुडीह की तरफ जा रहे थे, तभी पीछे से आये डंपर ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. दोनों ने हेलमेट पहन रखा था लेकिन उनका पूरा सिर ही कुचल गया. इसके बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया है. समाचार लिखे जाने तक जाम जारी था.