Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: 110 तीर्थ यात्रियों का जत्था जलियांवाला बाग एक्सप्रेस से श्री हेमकुंड के लिए रवाना

JAMSHEDPUR . जलियांवाला बाग एक्सप्रेस से सोमवार को 110 तीर्थ यात्रियों का जत्था श्री हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ. सर्वप्रथम टाटानगर रेलवे स्टेशन पर जसपाल सिंह छाबड़ा ने गुरु महाराज के सामने यात्रा की सफलता के लिए अरदास की. सरदार अमरजीत सिंह बॉबी, गुरप्रीत सिंह, बलदेव सिंह राजा, गुरजीत सिंह, सुखबीर सिंह, बलजीत बंसल, गुरदीप सिंह निक्कू के नेतृत्व में टीम रवाना हुई. मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, महासचिव गुरु चरण सिंह बिल्ला, रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा के प्रधान हरमिंदर सिंह मिंदी, गोविंद सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू, परविंदर सिंह सोहल, सुरेंद्र सिंह शिंदे, जसपाल सिंह, जितेंद्र सिंह शालू द्वारा तीर्थ यात्रियों को गुरु महाराज के आशीर्वाद के रूप में सरोपा भेंटकर सम्मानित किया. मौके पर कई गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी तीर्थ यात्रियों को रवना करने के लिए टाटानगर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे.

Exit mobile version