Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: बारीडीह बाजार में शराब की दुकान में लगी भीषण आग, 70 हजार रुपए नगद, लाखों की शराब जलकर खाक

Jamshedpur. जमशेदपुर के बारीडीह बाजार स्थित देसी एवं अंग्रेजी शराब दुकान में गुरुवार की सुबह अचानक आग लग गयी. घटना के बारे में वाइन शॉप के कर्मचारी अरविंद कुमार ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि दुकान में आग लग गयी है. इसके बाद वह दुकान पहुंचे और सिदगोड़ा थाना और अग्निशमन विभाग को सूचना दी.

इसके बाद स्थानीय पुलिस और झारखंड सरकार की एक दमकल पहुंचकर आग पर काबू पर काबू पाया, लेकिन इस बीच दुकान में रखे 70 हजार रुपए नगद और लाखों की शराब की बोतले जल चुकी थी.

Exit mobile version