Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: टेल्को की युवती से सोशल मीडिया पर दोस्ती की, फिर शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, अब अदालत के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज

Jamshedpur. टेल्को थाना क्षेत्र के बारीनगर की 20 वर्षीय युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने अदालत के निर्देश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार, 1 मार्च को सोशल मीडिया के जरिए उसकी आरोपी से पहचान हुई थी। आरोप है कि शादी का भरोसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए गए।

बाद में 25 अक्टूबर को आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया।मामले में यासिर खान, साकिब खान, नासिर खान सहित कुल छह लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

Exit mobile version