Lahar Chakra

Jamshedpur: मानगो में गले में अजगर लपेट दिखा रहा था करतब, उसी सांप ने दम घोंटकर मार डाला

Jamshedpur. शहर में गुरुवार को एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां मानगो थाना क्षेत्र में हीरा होटल के नजदीक बोड़ाम का रहनेवाला एक सब्जी विक्रेता हेमंत सिंह झोले में अजगर सांप लेकर आया और गले में उसे लपेटकर करतब दिखाने लगा. इसी क्रम में अजगर ने उसकी गर्दन को जकड़ लिया और तब तक जकड़े रखा, जब तक दम घुटने से 60 वर्षीय हेमंत सिंह की मौत नहीं हो गयी. इसके बाद अजगर गले से निकलकर सड़क पर घूमने लगा. इसके बाद वन विभाग और संबंधित लोगों को दी गयी. इसके बाद सांप पकड़ा गया.

Exit mobile version