Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: टाटानगर-चाईबासा के रास्ते पुरी से बादामपहाड़ तक नई ट्रेन का होगा शुभारंभ, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी, नौ कोच की ट्रेन 19 स्टेशनों पर रुकेगी

Jamshedpur.टाटानगर-चाईबासा के रास्ते पुरी से बादामपहाड़ तक जल्द नई ट्रेन चलेगी। रेलवे बोर्ड से नई ट्रेन चलाने का आदेश मंगलवार को हुआ। इससे कोल्हान व ओडिशा के यात्रियों को भगवान जगन्नाथ की नगरी से आवागमन का नया साधन मिलेगा। रेलवे बोर्ड से अभी नई ट्रेन चलाने का दिन निर्धारित नहीं हुआ है। लेकिन दक्षिण पूर्व और ईस्ट कोस्ट जोन जल्द नई ट्रेन के स्टेशन दर स्टेशन समय सारणी की घोषणा होगी, ताकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की दौरे में उद्घाटन हो सके। मालूम हो कि बादामपहाड़ मार्ग के यात्री वर्षों से पुरी या भुवनेश्वर के लिए सीधी ट्रेन सेवा की मांग कर रहे थे, जिसे रेलवे ने मंजूर कर लिया।

बताया जाता है कि पुरी स्टेशन से बादामपहाड़ के लिए ट्रेन रात 23.45 बजे रवाना होगी और टाटानगर होकर दूसरे दिन दोपहर में 13.45 बजे बादामपहाड़ पहुंचेगी और बादामपहाड़ से पुरी के लिए शाम 4 बजे खुलेगी। मालूम हो कि, रथयात्रा के समय रेलवे बादामपहाड़ से पुरी के लिए स्पेशल ट्रेन चलाता था, जिसे रोज की ट्रेनों में शामिल किया जा रहा है।

नौ कोच की होगी ट्रेन
नई ट्रेन में स्लीपर, एसी और जनरल श्रेणी के नौ एलएचबी कोच होंगे। खुर्दा रोड, भुवनेश्वर, मंचेश्वर, कटक, जाखपुरा, सुकिंदा रोड, हरिचंदनपुर, केंदूझर, नयागढ़, बांसपानी, देवझर, डांगुवापसी, झींकपानी, चाईबासा, राजखरसावां, सीनी, टाटानगर, आंवलाजोरी और रायरंगपुर पर रुकेगी। अभी बादामपहाड़ मार्ग पर दो जोड़ी एक्सप्रेस और तीन जोड़ी मेमू ट्रेनें चल रही हैं।

Exit mobile version