Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur : टेंपो की टक्कर से गिरी दीवार, दबकर नौ साल की बच्ची की मौत

जमशेदपुर: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बारीगोड़ा देवगम टोला में सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हादसे में गली में खेल रही नौ वर्षीय बच्ची की दीवार गिरने से मौत हो गई. हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. एक टेंपो गली में घुस रहा था. टेंपो के किनारे दीवार से टकराने के कारण दीवार भरभरा कर गिर गई.

उसके पास खेल रही बच्ची दीवार के नीचे दब गई. बच्ची के सिर में गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, उसके साथ खेल रही दूसरी बच्ची के पैर में चोट आई.हादसे के बाद टेंपो चालक मौके से फरार हो गया.

सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान सुनीता नाग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया. उन्होंने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने और दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.

Exit mobile version