Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: NH-33 पर पारडीह में पास पुआल लदी पिकअप वैन में लगी भीषण आग

Jamshedpur राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर पारडीह में पास सोमवार तड़के पुआल लदी एक पिकअप वैन में अचानक आग लग गई। घटना के बाद वाहन में अफरातफरी मच गई। पारडीह की ओर से आ रही पिकअप वैन में सिटी इन होटल के पास अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे वाहन से धुआं व लपटें उठने लगीं।

स्थिति को भांपते हुए चालक ने सूझबूझ दिखाई और वाहन को सड़क किनारे सुरक्षित रोक दिया। इसके बाद तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। अग्निशमन कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Exit mobile version