Site icon Lahar Chakra

JAMSHEDPUR : गालूडीह में एनएच पर टायर फटने से शराब लदा ट्रक पलटा, बहने लगी शराब

जमशेदपुर. गालूडीह थाना के खड़िया कॉलोनी के पास हाइवे पर शनिवार की सुबह टायर फटने से शराब लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर बीचोबीच पलट गया. हादसे में चालक व खलासी केबिन में फंस गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से चालक रतिलाल महतो और खलासी गुरुपद महतो को काफी मशक्कत के बाद केबिन से बाहर निकाला गया. दोनों को चोटें आयी हैं.

शराब की पेटियों से भरा ट्रक पलटने पर उसे लूटने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गयी. शराब की बोतलें टूटने से काफी मात्रा में हाइवे पर शराब बहने लगी. तब लोगों को पता चला कि ट्रक में शराब की बोतलें लोड हैं. हालांकि, मजबूती से तिरपाल बंधे होने से शराब की पेटी सड़क पर नहीं बिखरी और लूट होने से बच गयी. सूचना मिलते ही गालूडीह पुलिस दलबल के साथ पहुंची और भीड़ को हाइवे से हटाया. पुलिस की तत्परता से शराब की लूट होने से बच गयी. दुर्घटना से काफी मात्रा में शराब बह गयी

Exit mobile version