Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: टेल्को में हथियार के साथ एक युवक पकड़ाया, मिला लोडेड पिस्तौल और गोलियां

जमशेदपुर: जमशेदपुर के एसएसपी के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है. इसी क्रम में टेल्को पुलिस ने मंडल बस्ती डीएमसी के पास हथियार के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नीले रंग का थैला लेकर संदिग्ध हालत में मंडल बस्ती डीएमसी के पास खड़ा है.

गश्ती दल मौके पर पहुंचा तो वह व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा. आरक्षी सम्श तबरेज खुर्शीद ने पीछा कर उसे दबोच लिया.गिरफ्तार युवक की पहचान कन्हैया लाल (45), निवासी ईस्ट प्लान बस्ती, लाइन नंबर 07, पंजाबी लाइन, थाना बर्मामाईस, जिला पूर्वी सिंहभूम के रूप में हुई है.

उसके थैले से पुलिस ने एक लोडेड देशी पिस्टल, मैगजीन और 7.65 एमएम की दो गोलियां बरामद कीं.पुलिस आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया में जुटी है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि हथियार कहां से लाया गया और इसका इस्तेमाल किस मकसद से होना था.

Exit mobile version