Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Accident: जेम्को से गोविंदपुर जाने वाली सड़क पर वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

Jamshedpur.टेल्को थानांतर्गत जेम्को से गोविंदपुर जाने वाली सड़क पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान दिलीप मुरा (31) के रूप में किया गया है. वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है. पुलिस ने शव को एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. साथ ही उसके रिश्तेदारों को सूचना दिया गया है. घटना रविवार तड़के की है. घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि दिलीप मजदूरी का काम करता था. वह मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर भी था. उसके परिवार में कोई भी नहीं था. रविवार की तड़के सफेद पहाड़ी जाने वाली सड़क के पास वह सड़क पार कर रहा था. उसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने बताया कि मृतक के रिश्तेदारों से संपर्क कर उसे शव को लेकर जाने की बात की गयी है.

Exit mobile version