
Jamshedpur. भुइयांडीह लकड़ी टाल के पास रविवार को सड़क किनारे खड़ी टेंपो में बाइक ने टक्कर मार दी. टक्कर मारने के बाद बाइक सवार दो युवक गिर गये और जख्मी हो गये. युवक नशे की हालत में थे. सूचना मिलने पर सीतारामडेरा थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने घायलों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. पुलिस के अनुसार बाइक सवार युवक नशे की हालत में थे.
