Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Accident : ट्रेलर की चपेट में आयी बाइक, एक की मौत, एक घायल

Jamshedpur. एमजीएम थाना क्षेत्र के गुरमा में बुधवार की रात ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार आकाश कर्मकार की मौत हो गयी. इस हादसे में उसका साथी विशाल कर्मकार गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे की जानकारी मिलने पर एमजीएम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस दोनों को एंबुलेंस से एमजीएम अस्पताल ले गयी, जहां डॉक्टर ने आकाश को मृत घोषित कर दिया, जबकि विशाल को टीएमएच रेफर कर दिया. पुलिस घटनास्थल से बाइक को जब्त कर थाना ले गयी. दोनों मदनाबेड़ा के रहने वाले हैं.

हादसा की जानकारी मिलने पर उनके घरवाले एमजीएम और टीएमएच पहुंचे. आकाश का शव देख घरवालों का रो- रो कर बुरा हाल था. शव को एमजीएम अस्पताल के शीतगृह में रख दिया गया है. परिजनों के अनुसार दोनों बाइक से घर लौट रहे थे. तेज बारिश में बाइक का चक्का स्किट कर ट्रेलर से जा टकराया.

Exit mobile version