Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Accident: NH 33 पर खड़े ट्रक से टकरायी कार, चाकुलिया के दो युवकों की मौत

Jamshedpur. NH 33 पर बीती रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो युवकों की मौत हो गयी. घटना भिलाइ पहाड़ी के पास गुरुवार रात की है. हाइवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराने से कार सवार चाकुलिया के अविनाश राय उर्फ तापस व अमित बेरा की मौत हो गयी. दोनों चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय में कार्यरत थे. अविनाश बतौर अकाउंटेंट व अमित ट्रैक्टर चालक था. दोनों नगर पंचायत कार्यालय के काम से ही गुरुवार की दोपहर लगभग तीन बजे अविनाश के निजी कार से जमशेदपुर आये थे.

वापस लौटने के दौरान रात करीब 11 से 12 बजे के बीच हादसा हुआ. सूचना पाकर एमजीएम पुलिस पहुंची. दुर्घटनाग्रस्त वाहन से दोनों को निकाल कर एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. एमजीएम पुलिस ने रात में ही परिजनों को दुर्घटना की सूचना दे दी थी. सूचना पाकर चाकुलिया नगर पंचायत के ईओ चंदन कुमार समेत कर्मचारी, मित्र व परिजन रात में ही अस्पताल पहुंचे. शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ.

Exit mobile version