Jamshedpur. एमजीएम थाना क्षेत्र के बड़ाबांकी के पास 407 ट्रक पलट गया. घटना में ट्रक के चालक और दो मजदूर जख्मी हो गये. तीनों को इलाज के लिए एमजीएम में भर्ती कराया गया है. घायल होने वालों में चालक चुन्नू, मजदूर झुनू सरदार और मोसाई शामिल है. घटना सोमवार दोपहर की है. ट्रक पर बालू लोड था. ट्रक बड़ाबांकी की ओर से बारीडीह बस्ती की ओर आ रहा था. इसी दौरान ट्रक की रफ्तार तेज होने के कारण अचानक से पलट गया. सूचना मिलने के बाद एमजीएम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायल को इलाज के लिए एमजीएम में भर्ती कराया गया.
Jamshedpur Accident: बड़ाबांकी के पास बालू लोड ट्रक के पलटने से चालक समेत तीन लोग जख्मी
