Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Accident: सुंदरनगर में तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से महिला की मौत

Jamshedpur. सुंदरनगर के हाता रोड के पास बाइक की चपेट में आने से करनडीह की डुमनी हांसदा (62) की मौत हो गयी. घटना शनिवार दोपहर की है. मृतिका डुमनी हांसदा का बेटा ने लखन हांसदा ने बताया कि उनकी मां सोहराय पर्व की खरीदारी करने के लिए पोटका के हल्दीपोखर गयी थी. इसके बाद वह अपनी जमीन देख कर लौट रही थी. इसी दौरान हाता पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी मां को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह मौके पर गिर गई. सूचना मिलने पर सुंदरनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले बाइक और बाइक के चालक को पकड़ कर थाना लेकर आ गयी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम भेज दिया है.

Exit mobile version