Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: ऑपरेशन जीरो टॉलरेंस के तहत साकची और ओलीडीह में कार्रवाई, तीन अभियुक्त गिरफ्तार

Jamshedpur.जमशेदपुर वरीय पुलिस अधीक्षक, जमशेदपुर डॉ. ऐहतेशाम वकारिब के नेतृत्व में अपराध एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन जीरो टॉलरेंस” के तहत पुलिस ने साकची और ओलीडीह थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस के अनुसार, साकची थाना क्षेत्र से दो अभियुक्तों को अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया. वहीं ओलीडीह थाना क्षेत्र से एक अभियुक्त की गिरफ्तारी एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई. पुलिस ने कार्रवाई के बाद तीनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस का कहना है कि अपराध एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Exit mobile version