Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: छगनलाल ट्रेड मार्क पर मानगो में चल रही तीन ज्वेलरी दुकानों पर कार्रवाई, होर्डिग्स, डिसप्ले साइन बोर्ड, लेटर पैड जब्त

Jamshedpur. छगनलाल ज्वेलर्स के नाम पर मानगो में अवैध रूप से चल रही तीन ज्वेलरी दुकानों के खिलाफ रविवार को कार्रवाई हुई. कोर्ट व पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की. इस दौरान कागजात, लेटरपैड व होर्डिंग आदि जब्त किये गये. तीनों दुकानों के खिलाफ कार्रवाई जमशेदपुर कोर्ट के नाजिर धीरज कुमार के नेतृत्व में की गयी. छगनलाल ज्वेलर्स के नाम से अवैध रूप से संचालित ज्वेलर्स के खिलाफ चेतन अडेसरा ने आठ साल पूर्व केस किया था. इस पर कॉमर्शियल कोर्ट सह एडीजे-3 निशांत कुमार ने मानगो में छगनलाल ज्वेलर्स का नाम व बोर्ड लगाये संतोष वर्मा के खिलाफ कोर्ट ने आदेश दिया था. उक्त आदेश के फैसले के आलोक में कार्रवाई की गयी.

Exit mobile version