Jamshedpur. छठ पूजा को लेकर जिला प्रशासन ने नो इंट्री के समय में फेरबदल किया है. छह नवंबर की सुबह नौ बजे के बाद रात 11 बजे तक भारी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा. सात नवंबर की सुबह छह बजे से सात बजे तक पुन: शहर में भारी वाहनों का परिचालन होगा. वहीं सात नवंबर सुबह सात बजे से आठ नवंबर को दोपहर तीन बजे तक भारी वाहनों का परिचालन पूर्णत: बंद रहेगा. तीन बजे के बाद शाम पांच बजे तक शहर के भारी वाहनों की निकासी की जायेगी. सोमवार को जिला के उपायुक्त, एसएसपी और ट्रैफिक डीएसपी ने संयुक्त निर्देश जारी किया है.
Jamshedpur Administration: छठ पूजा को लेकर नो इंट्री के समय में फेरबदल, कल सुबह नौ बजे से रात्रि 11 बजे तक शहर में भारी वाहनों का परिचालन बंद
