Jamshedpur. समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त अनन्य मित्तल ने आमजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना तथा समयबद्ध कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया. उपायुक्त कार्यालय में 60 से ज्यादा फरियादियों ने सामाजिक व व्यक्तिगत समस्याओं को लेकर मुलाकात की तथा समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा. फरियादियों ने इलाज में आ रही आर्थिक समस्या को लेकर आयुष्मान कार्ड बनाने, जमीन संबंधी विवाद, जाति प्रमाण पत्र, बकाया बिल भुगतान, पेंशन भुगतान, रास्ता विवाद, विदेशी दारू दुकान संचालक की शिकायत व दुकान बंद करने के संबंध में, विद्यालय में नामांकन समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं व समस्याओं को लेकर उपायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराया. इस पर यथोचित कार्रवाई को लेकर उन्हें आश्वस्त किया गया. कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया. प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागीय पदाधिकारी को अग्रसारित कर समयबद्ध कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया.
Jamshedpur Administration: उपायुक्त ने जनता दरबार में 60 से ज्यादा फरियादियों की सुनीं समस्याएं, कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान किया
