Lahar Chakra

Jamshedpur: बांग्लादेशियों को शरण देने की घोषणा से नाराज दानियाल दानिश ने ममता बनर्जी और अखिलेश यादव पर दर्ज कराया राष्टद्रोह का मुकदमा

Jamshedpur. मुसलमान-आदिवासी एकता मंच के राष्ट्रीय संयोजक सैयद दानियाल दानिश ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का ऑनलाइन मुकदमा कदमा थाना में दर्ज कराया है.

मानगो निवासी सैयद दानियाल दानिश वर्तमान में बांग्लादेशी घुसपैठियों को झारखंड से बाहर निकालने के लिए झारखंड हाइकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर उन्हें देश से बाहर कराने का आदेश पारित करवाया है. उन्होंने बताया कि उनको मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि 21 जुलाई को कोलकाता के शहीद दिवस रैली में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उतर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने खुले मंच से बांग्लादेशियों को बंगाल में शरण देने की घोषणा की है. एक चुनी हुई मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा खुले मंच से बांग्लादेशियों को भारत में बुलाना देशद्रोह है.

Exit mobile version