Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: अर्जुन मुंडा की मां की तबीयत बिगड़ी, रांची से जमशेदपुर लौटे पूर्व मुख्यमंत्री

Jamshedpur. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें जमशेदपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार देर शाम उनकी तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही अर्जुन मुंडा तत्काल रांची से जमशेदपुर पहुंचे। जानकारी के अनुसार, सायरा मुंडा पिछले करीब डेढ़ साल से उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण घर पर ही उपचार करा रही थीं। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

फिलहाल अर्जुन मुंडा और उनकी धर्मपत्नी मीरा मुंडा अस्पताल में मौजूद हैं। मां की तबीयत अचानक बिगड़ने का असर अर्जुन मुंडा के पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों पर भी पड़ा है। रांची और खरसावां में प्रस्तावित उनके कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। सूचना मिलते ही उन्होंने कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने के बजाय जमशेदपुर पहुंचकर अपनी मां के पास रहने का निर्णय लिया। फिलहाल परिवार के सदस्य अस्पताल में उनके साथ हैं।

Exit mobile version