Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: Auto’ के चालक अब पहनेंगे वर्दी, नहीं तो होगी कार्रवाई, हाइकोर्ट की सख्ती के बाद परिवहन विभाग हुआ रेस

Jamshedpur. ऑटो रिक्शा चालक अब वर्दी में नजर आयेंगे. हाइकोर्ट की सख्ती के बाद परिवहन सचिव ने सभी जिला परिवहन पदाधिकारियों को इस नियम को कड़ाई से लागू कराने का निर्देश दिया है. इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी ने अधिसूचना जारी कर दी है. जारी अधिसूचना में ऑटो (डीजल-सीएनजी-पेट्रोल) चालक को खाकी रंग की वर्दी और ई-रिक्शा चालकों को नीले रंग की वर्दी का परिचालन करने को कहा गया है. सभी ऑटो चालकों को निर्देश दिया गया है कि वे इन नियमों का सख्ती से पालन करें. जिला परिवहन पदाधिकारी ने इस मामले की जानकारी एसएसपी को भी दी है. डीएसपी ट्रैफिक, मोटर यान निरीक्षक से आग्रह किया है कि जिला के अंतर्गत चलनेवाले सभी ऑटो चालकों का ड्रेस कोड लागू कराना सुनिश्चित कराएं. सभी ऑटो स्टैंड के अध्यक्ष-सचिव को भी उक्त आशय की जानकारी दे दी गयी है

Exit mobile version