Jamshedpur. जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के सिद्ध-कान्हू बस्ती में बुधवार सुबह एक ऑटो चालक पर धारदार चापड़ से हमला करने का मामला सामने आया है. घायल ऑटो चालक की पहचान गणेश राव के रूप में हुई है. गणेश राव का आरोप है कि कुछ लोगों ने पहले फोन पर गाली-गलौज की और फिर उनके घर पहुंचकर उन पर हमला कर दिया. इस घटना में उनके गर्दन, पेट, कमर और सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं.
गणेश राव के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 7 बजे उनके परिवार के पास एक अनजान नंबर से फोन आया था. फोन उनकी पत्नी रेशमा ने उठाया. आरोप है कि फोन करने वाले व्यक्ति ने उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज कीइसके बाद जब गणेश राव ने फोन पर बात की, तो दूसरी तरफ से उनके साथ भी गाली-गलौज की गई. गणेश राव ने आरोप लगाया कि फोन पर अमन बहरा, मोहम्मद बशीर और शिपु नाम के व्यक्तियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया.
