Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: जमशेदपुर पहुंचे बाबूलाल मरांडी, बोले- अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर बोले- आपराधिक मामलों के आरोपियों को NDA सरकार में नहीं मिलता संरक्षण

Jamshedpur. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (शासित) राज्यों में आपराधिक मामलों के आरोपियों को संरक्षण नहीं मिलता है. उनकी यह टिप्पणी जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलार चंद यादव की हत्या के सिलसिले में बिहार के पूर्व विधायक अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद आई है. बिहार में अब राजग की सरकार है जिसमें भाजपा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल (यू) शामिल हैं. पड़ोसी राज्य में इस महीने दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं. मरांडी ने दावा किया कि सिंह की गिरफ्तारी से बिहार चुनाव पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा और विश्वास जताया कि राजग पड़ोसी राज्य में सत्ता में वापसी करने जा रही है.

बिहार से चुनाव प्रचार से लौटने के बाद जमशेदपुर में मरांडी ने कहा कि भाजपा बिहार में अगली सरकार बनाने जा रही है. यह भविष्यवाणी लोगों के उत्साह पर आधारित है. सिंह की गिरफ्तारी पर भाजपा नेता ने कहा, इससे यह अच्छा संदेश जाएगा कि राजग शासित राज्यों में आपराधिक मामलों के आरोपी लोगों को संरक्षण नहीं मिलता. अगर किसी व्यक्ति पर कोई आरोप है, तो उसे गलत साबित होने तक इंतजार करना पड़ता है.

अनंत सिंह को एक मामले में आरोपी बनाया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. अब कानून अपना काम करेगा. बिहार पुलिस ने बताया कि बिहार की मोकामा सीट से जद (यू) उम्मीदवार सिंह को दुलार चंद यादव की हत्या के सिलसिले में शनिवार देर रात एक अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया.

Exit mobile version