Jamshedpur. बागबेड़ा पुलिस ने कथित तौर पर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पोपो मुंडा को रविवार को गिरफ्तार किया। पुलिस अब उसकी निशानदेही पर हथियार और गांजा से जुड़े सामान की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, पोपो मुंडा के खिलाफ फायरिंग, रंगदारी और गांजा तस्करी समेत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया।
निशानदेही पर छापेमारी जारी गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि कथित आपराधिक गतिविधियों और हथियार व गांजा से जुड़े सामान के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस उसकी निशानदेही पर संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। फिलहाल, छापेमारी के दौरान किसी सामान की बरामदगी को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस की जांच जारी है।
