Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur : बागबेड़ा के पोपो मुंडा फायरिंग कांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur : जमशेदपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की हैं.पोपो मुंडा पर हुई गोलीकांड के दोनों आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गए. बागबेरा थाना क्षेत्र के गांधी नगर मोहल्ला में छापेमारी कर पुलिस ने बादल समासी और करन पात्रो को गिरफ्तार किया. पोपो मुंडा पर फायरिंग 17 सितंबर की शाम की गई थी. आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल और मैगजीन भी बरामद हुई.

घटना 17 सितंबर को लगभग 7:30 बजे हुई थी, जब अपराधियों ने पोपो मुंडा पर गोली चलाकर उसे घायल कर दिया था. इस मामले में बागबेरा पुलिस ने FIR नंबर 96/25 दर्ज की थी और बादल समासी तथा करन पात्रो को नामजद आरोपी बनाया गया था. दोनों आरोपी तब से फरार चल रहे थे.

25 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर लौट आए हैं. इस सूचना पर एसएसपी के निर्देश में गठित टीम ने छापामारी कर दोनों आरोपियों को बादल समासी के घर से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में दोनों आरोपियों ने गोलीकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की.
हथियार बरामदगी के संबंध में बागबेरा थाना में FIR नंबर 98/25 दर्ज की गई है. गिरफ्तार आरोपी बादल समासी (21) विजय समासी के पुत्र और एक आरोपी नाबालिग है. दोनों गांधी नगर, थाना बागबेरा, जिला पूर्वी सिंहभूम के निवासी हैं.

पुलिस ने बताया कि बादल समासी का आपराधिक इतिहास भी रहा है. 2021 में उस पर बागबेरा थाना में FIR नंबर 55/21 (धारा 380 भादवि) दर्ज की गई थी. छापामारी दल में थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव, जेवियर होरो, आलोक कुमार, संतोष कुमार और सुनील कुमार यादव शामिल थे.

Exit mobile version